Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Grandmother murdered for refusing to drink alcohol on Ekadashi | एकादशी पर शराब पीने से मना-करने पर दादी का मर्डर: पोते ने सब्बल-कुल्हाड़ी से जान निकलते तक मारा; मारकर MP भाग गया था – Chhattisgarh News
Breaking News

Grandmother murdered for refusing to drink alcohol on Ekadashi | एकादशी पर शराब पीने से मना-करने पर दादी का मर्डर: पोते ने सब्बल-कुल्हाड़ी से जान निकलते तक मारा; मारकर MP भाग गया था – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 2 1762244670
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक पोते ने अपनी ही दादी को मार डाला। आरोपी दीपक सिंह 2 नवंबर को ग्राम घोड़घरा में अपने दादी के घर गया था। दादी ने घर पर शराब बनाकर रखी थी। लेकिन एकादशी त्योहार है कहकर पीने से मना किया तो गुस्से में उसने मर्डर कर दिय

.

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। पोते ने बती बाई (62 साल) के सिर पर लोहे के सब्बल से तीन बार मारा है। इससे वह अधमरी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से भी मारा। तब उनकी जान निकल गई। हत्या के बाद पोता एमपी चला गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना वाली रात जांच के लिए पहुंची पुलिस।

घटना वाली रात जांच के लिए पहुंची पुलिस।

दादी के सिर पर कई वार के निशान थे।

दादी के सिर पर कई वार के निशान थे।

सिर पर कई वार के थे निशान

घटना के बाद गांव के सरपंच ने जनकपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी। जांच में पाया गया कि महिला के सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान, मृतिका के परिजन मौके पर मौजूद थे, लेकिन उनका पोता दीपक सिंह वहां नहीं था। पुलिस को दीपक पर संदेह हुआ। जब उससे मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उसने पहले खुद को पेंड्रा में बताया, फिर दूसरे व्यक्ति से फोन लगवाने पर शहडोल में होने की जानकारी दी। उसके बयानों में विरोधाभास के कारण पुलिस का संदेह गहरा गया।

अपनी दादी को मारने वाला आरोपी दीपक सिंह।

अपनी दादी को मारने वाला आरोपी दीपक सिंह।

त्योहार होने के कारण शराब पीने से मना की थी

पुलिस टीम ने दीपक सिंह (40 साल) को शहडोल से हिरासत में लिया और जनकपुर ले आई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दीपक सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उसने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी दादी के घर गया था। दादी शराब घर पर बनाती थी और वह खुद भी पीती थी। दादी ने घर में शराब बनाकर रखी थी। लेकिन एकादशी त्योहार होने के कारण पीने से मना कर दिया। जब दीपक ने शराब मांगी, तो दादी ने बार-बार मना कर दिया।

दादी के मना करने पर दीपक गुस्से में आ गया और घर में रखे लोहे के सब्बल से दादी के सिर पर तीन बार वार किया। इससे बती बाई अधमरी हो गईं।

इसके बाद भी दीपक नहीं रुका और घर में रखी टंगिया से दादी के सिर पर दो और वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने 2 दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 2 दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी शहर भर में घुमाया।

पुलिस ने आरोपी शहर भर में घुमाया।

सब्बल और कुल्हाड़ी बरामद

हत्या के बाद दीपक ने घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के सब्बल और टंगिया को नाले के पास छिपा दिया और शहडोल भाग गया। जनकपुर पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह को शहर में घुमाया, इस दौरान उसने कहा कि ‘हत्या करना पाप है’।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल और टंगिया बरामद कर लिया। दीपक सिंह को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

गर्लफ्रेंड के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से काटा: चीखें सुनकर आई दादी को भी मार-डाला, तालाब में धोए लहूलुहान हथियार, स्कॉर्पियो से भागे

दुर्ग जिले में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग जिले में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

6 मार्च 2024 की रात। ये वही रात है, जब दुर्ग के गनियारी गांव में डबल मर्डर हुआ। 3 लोगों ने मिलकर पहले पोती को कुल्हाड़ी से काटा, फिर दादी को चाकू से वार कर मार डाला। दोनों की लाश को आंगन में फेंक दी। खून से सने हथियारों को तालाब में धो दिया, ताकि सबूत न मिले। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमधा में गौतस्करी का बड़ा खुलासा:पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 मवेशी, नागपुर कत्लखाने ले जाने की तैयारी,ड्राइवर गिरफ्तार

May 15, 2026

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.