बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम घटगांव में कल राज्यपाल रमन डेका का आगमन होगा। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद चिंतामणि महाराज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
.
ज्यपाल इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना से लाभान्वित कोरवा जनजाति के वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने बताया कि यह मुलाकात जनजातीय समाज के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है।

ग्राम घटगांव को राज्यपाल के आगमन के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों में भी राज्यपाल को अपने बीच देखने और उनसे मिलने का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इस दौरे से जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री जनमन योजना जैसी पहलें यह प्रमाणित करती हैं कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँच रही हैं।
<
