Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Government will provide 2.23 lakh new Ujjwala gas connections in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन देगी सरकार: हितग्राहियों को 15 दिन में मिलेगा नया कनेक्शन, नियद नेल्लानार योजना के आवेदकों को प्राथमिकता – Raipur News
Breaking News

Government will provide 2.23 lakh new Ujjwala gas connections in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन देगी सरकार: हितग्राहियों को 15 दिन में मिलेगा नया कनेक्शन, नियद नेल्लानार योजना के आवेदकों को प्राथमिकता – Raipur News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 20t101736993 1760941209
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नवीन उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नवीन उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस योजना की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नवीन उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार आवेदन मिलने के 15 दिन के भीतर लाभार्थियों को नया गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति योजना के क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के समय पर निस्तारण की मॉनिटरिंग करेगी। पात्र परिवारों से नवीन गैस कनेक्शन के लिए 7 दिन में आवेदन लिए जाएंगे। जिले की गैस एजेंसियां इन आवेदन पत्रों का परीक्षण और सत्यापन कर 15 दिन के भीतर गैस कनेक्शन जारी करेंगी।

ग्रामों में शत-प्रतिशत चिह्नांकित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

ग्रामों में शत-प्रतिशत चिह्नांकित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

इन लोगों को माना जाएगा अपात्र

नवीन गैस कनेक्शन के लिए पात्रता के मापदंड तय किए गए हैं। इसमें यह शामिल है कि यदि परिवार का कोई सदस्य 10 हजार रुपए प्रति माह से अधिक कमाता हो, सरकारी कर्मचारी हो, गैर-कृषि पंजीकृत उद्यम का मालिक हो, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 50 हजार रुपये से अधिक हो, 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के स्वामी हों या उनके पास मोटर चालित वाहन/यंत्रीकृत कृषि उपकरण या पहले से एलपीजी कनेक्शन हो, तो वे अपात्र माने जाएंगे।

योजना के अंतर्गत आने वाले जिलों काे प्राथमिकता

नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकर और दंतेवाड़ा जिलों के हितग्राही सर्वप्रथम चिह्नांकित किए जाएंगे। इन ग्रामों में शत-प्रतिशत चिह्नांकित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। योजनागत लाभ पहुंचाने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय कर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों का किया जाएगा आयोजन।

शिविरों का किया जाएगा आयोजन।

शिविरों का किया जाएगा आयोजन

34,425 परिवारों के लिए चिह्नांकित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के ई-केवाईसी के लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए एलपीजी कनेक्शन वितरण का व्यापक और समन्वित अभियान शुरू किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में तेज हवाओं से गिरे बिजली पोल:बैनर बिजली तारों में उड़कर फंसे, कई जगह पेड़ की डालिया भी टूटी, सुबह तक व्यवस्था में हुआ सुधार

April 28, 2026

सक्ती में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश दिखा:राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सम्मेलन

April 28, 2026

नेशनल हाईवे पर चलती स्कूटी में रोमांस का VIDEO:बिलासपुर में युवक-युवती गले लगकर बैठे, दूसरा युवक बिना हेलमेट के दौड़ाता रहा गाड़ी

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069094
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1006
Views Last 30 days : 4157
Total views : 90089
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.