![]()
.
जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भिलाई के महिला महाविद्यालय में 25 एवं 26 अक्टूबर को आयोजित आल इंडिया ओपन कराते चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले के 35 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक अपने नाम किए। इसमें 22 स्वर्ण, 9 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के बल पर जिले ने संपूर्ण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 345 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
कोच आकाश राजपूत ने बताया कि बालिका काता स्पर्धा में सुचित्रा सिंह, स्वस्ति शर्मा, अंशिका चंद्रवंशी, मिली सोनी और उर्वी चंद्रवंशी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं आराध्या चौहान, स्वरा चंद्रवंशी ने रजत और नित्या श्रीवास, प्रेरणा सिंह राजपूत, अस्तिका चंद्रवंशी, आरूही श्रीवास, वैभवी सिंह, मधुरी यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। बताया कि बालिका कुमिते वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें नित्या श्रीवास, सुचित्रा सिंह, प्रेरणा सिंह राजपूत, आरूही श्रीवास, वैभवी सिंह, अंशिका चंद्रवंशी, मीली सोनी, उर्वी चंद्रवंशी, दिव्यांशी कुसरो और अदिति मानिकपुरी ने स्वर्ण पदक जीते। आराध्या चौहान, मधुरी यादव, माही केराम, शैली पाली ने रजत और अस्तिका चंद्रवंशी, स्वरा चंद्रवंशी ने कांस्य पदक हासिल किए।
कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 345 खिलाड़ी शामिल हुए थे। बालक काता वर्ग में सुधांशु चंद्रवंशी, भव्य श्रीवास ने स्वर्ण, तेजश्वत यादव ने रजत तथा सर्वेश चंद्रवंशी, सामर्थ चंद्रवंशी, एकांश चंद्रवंशी, वेदांत सिंह, मौर्य कुमार और श्रीजन डेकाटे ने कांस्य पदक जीते। साथ ही बालक कुमिते वर्ग में भव्य श्रीवास, वीरेंद्र कुशरे, मौर्य कुमार, दुर्गेश कुशरे और तेजश्वत यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं एकांश चंद्रवंशी, सर्वेश चंद्रवंशी, वेदांत सिंह ने रजत और सुधांशु चंद्रवंशी, सामर्थ चंद्रवंशी, श्रीजन डेकाटे, वात्सल्य दामले ने कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने बताया कि पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश राजपूत के मार्गदर्शन में करपात्री स्कूल में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनके सतत प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत ने ही यह सफलता मिली। इस उपलब्धि पर जिला कराते संघ के पदाधिकारीगण, सहायक कोच मनीष निषाद, अजय सलाम, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों पर हर्ष व्यक्त किया।
<
