Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » GGU Bilaspur Law Student Fight Over Mahapurush Comments
Breaking News

GGU Bilaspur Law Student Fight Over Mahapurush Comments

By adminApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 211 1 1777137176
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 211 1 1777137176

बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ स्टूडेंट के बीच मारपीट हुई है। एक स्टूडेंट ने राजपूतों को मुस्लिम कहा और भगवान राम, महापुरुषों पर आपत्तिजनक कमेंट किया। अन्य स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

ये पूरा विवाद प्रियांशु सिंह, कौस्तुभ मणि पांडेय, अंशुमान सिंह और तोफान चंद्रनायक के बीच हुआ है। आरोप है कि तोफान दोस्तों को इंस्टाग्राम पर धार्मिक, सामाजिक, जातिवाद अभद्र टिप्पणी भेजा जाता था। जब चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो कैंपस में हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत कर FIR कराने की मांग की है।

देखे वो तस्वीरें जिसे लेकर विवाद हुआ…

यूनिवर्सिटी कैंपस में देर रात मारपीट हुई।

यूनिवर्सिटी कैंपस में देर रात मारपीट हुई।

छात्रों ने ये स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं।

छात्रों ने ये स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं।

चैट्स में कई अपशब्द थे, जिसे ब्लर किया गया है।

चैट्स में कई अपशब्द थे, जिसे ब्लर किया गया है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी

यूनिवर्सिटी के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने थाने में शिकायत दी है, जिसके मुताबिक लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, उन्हें अपशब्द कहें। इससे कैंपस में कुछ अन्य स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

चैट्स सामने आने पर विवाद

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (24 अप्रैल) की रात विवादित चैट्स वायरल हुआ। इस पर आक्रोशित छात्र स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

बजरंग दल ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कैंपस में हंगामा, मारपीट हुई

घटना के दौरान यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक सुरक्षा गार्ड से हस्तक्षेप की गुहार लगाते दिखा।

बजरंग दल का घेराव

लगातार हो रही घटनाओं जैसे पहले नमाज और होली विवाद के बाद कैंपस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर शनिवार (25 अप्रैल) को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

copy of small quote dainik bhaskar 57 1777134872
copy of small quote dainik bhaskar 58 1777135076

एफआईआर की मांग, लिखित शिकायत की

आक्रोशित छात्रों ने आरोपी स्टूडेंट पर FIR की मांग की है। यूनिवर्सिटी की तरफ से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अश्वनी दीक्षित ने कहा कि यह छात्रों के बीच का विवाद है।

मामले की जांच के लिए बैठक बुलाई गई है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे बड़ी वारदात मानने से इनकार किया, लेकिन स्थिति पर नजर रखने की बात कही।

whatsapp image 2026 04 25 at 204840 1777134810

……………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

GGU में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे, VIDEO: स्टेज पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की हुई, लड़कों ने एक दूसरे को कपड़े खींचकर पीटा

पहले एक छात्र को 8-10 लड़कों ने पीटा। विवाद बढ़ने पर 2 गुट में बट गए।

पहले एक छात्र को 8-10 लड़कों ने पीटा। विवाद बढ़ने पर 2 गुट में बट गए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074949
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2675
Views Last 30 days : 9095
Total views : 103037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.