बिलासपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई है।
बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई है। एक स्टूडेंट ने राजपूतों को मुस्लिम कहा और भगवान राम, महापुरुषों पर आपत्तिजनक कमेंट किया। अन्य स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
ये पूरा विवाद प्रियांशु सिंह, कौस्तुभ मणि पांडेय, अंशुमान सिंह और तोफान चंद्रनायक के बीच हुआ है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर धार्मिक, सामाजिक, जातिवाद को लेकर अभद्र टिप्पणी भेजी जाती थी। जब चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो कैंपस में हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत कर चारों स्टूडेंट्स पर FIR करने की मांग की है।
देखिए वो चैट्स जिसे लेकर विवाद हुआ…

यूनिवर्सिटी कैंपस में देर रात मारपीट हुई।

छात्रों ने ये स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं।

चैट्स में कई अपशब्द थे, जिसे ब्लर किया गया है।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी
यूनिवर्सिटी के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने थाने में शिकायत दी है, जिसके मुताबिक लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, उन्हें अपशब्द कहें। इससे कैंपस में कुछ अन्य स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
चैट्स सामने आने पर विवाद
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (24 अप्रैल) की रात विवादित चैट्स वायरल हुआ। इस पर आक्रोशित छात्र स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

बजरंग दल ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कैंपस में हंगामा, मारपीट हुई
घटना के दौरान यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक सुरक्षा गार्ड से हस्तक्षेप की गुहार लगाते दिखा।
बजरंग दल का घेराव
लगातार हो रही घटनाओं जैसे पहले नमाज और होली विवाद के बाद कैंपस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर शनिवार (25 अप्रैल) को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।


एफआईआर की मांग, लिखित शिकायत की
आक्रोशित छात्रों ने आरोपी स्टूडेंट पर FIR की मांग की है। यूनिवर्सिटी की तरफ से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अश्वनी दीक्षित ने कहा कि यह छात्रों के बीच का विवाद है।
मामले की जांच के लिए बैठक बुलाई गई है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे बड़ी वारदात मानने से इनकार किया, लेकिन स्थिति पर नजर रखने की बात कही।

……………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
GGU में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे, VIDEO: स्टेज पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की हुई, लड़कों ने एक दूसरे को कपड़े खींचकर पीटा

पहले एक छात्र को 8-10 लड़कों ने पीटा। विवाद बढ़ने पर 2 गुट में बट गए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

<
