![]()
गोवा के पब में लगी भीषण आग के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार से राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश की सभी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रायपुर में हजारों मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, होटल और मॉल हैं, ल
.
6 दिसंबर को गोवा में हुआ था भीषण हादसा
6 दिसंबर की रात गोवा के एक पब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि दिल्ली के दो कारोबारियों ने नियमों को ताक पर रखकर नाइट क्लब का संचालन किया।पब की बनावट, सुरक्षा इंतजाम और फायर सेफ्टी — हर स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई। हादसे के बाद जब जिम्मेदारी तय होनी थी, उसी वक्त क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भारत छोड़कर थाईलैंड भाग निकले। सोमवार को जांच टीम ने दिल्ली में इनके ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है।
रायपुर में आखिरी फायर ऑडिट चार साल पहले
रायपुर में आखिरी बार व्यापक फायर ऑडिट साल 2021 में किया गया था। उस समय भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में आग की घटना के बाद कलेक्टर ने 10 टीमों को फायर सेफ्टी जांच की जिम्मेदारी दी थी। टीमों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपनी थी।
उस वक्त इन बिंदुओं पर हुई थी जांच
- बिल्डिंग में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र और उनकी एक्सपायरी
- हाइड्रेंट एवं स्मोक डिटेक्टर की स्थिति
- आखिरी फायर ऑडिट की तारीख
- आग से बचाव की ड्रिल कराई गई या नहीं
- इमरजेंसी एग्ज़िट की उपलब्धता
- धुआं भरने पर वेंटिलेशन की व्यवस्था
- शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतज़ाम
- मरीजों/लोगों को सुरक्षित निकालने का प्लान
- सभी मंजिलों पर फायर अलार्म
- फायर सेफ्टी में प्रशिक्षित स्टाफ की संख्या
<
