![]()
.
शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा भूगोल परिषद का गठन छात्राओं का गुणानुक्रम के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अकादमिक व भौगोलिक वार्षिक कैलेन्डर के परिपालन के लिए एमए भूगोल के छात्राओं का मनोनयन विभिन्न पदों पर किया गया।
जिसमें अध्यक्ष योगेश्वरी, उपाध्यक्ष गायत्री, सचिव मोनिका चंद्राकर, सहसचिव कोमल साहू, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी, अनुशासन प्रभारी दिव्या और प्रगति मनोनीत सदस्य बनी जो भौगोलिक वार्षिक कैलेन्डर और विभिन्न वार्षिक गतिविधियों का निर्वहन करते हुए प्रतिपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
मनोनीत सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ प्राचार्य ने दिलाई। विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ‘बेहतर जीवन बेहतर भविष्य के लिए खाद्य पदार्थों का अधिकार, किसी को पीछे न छोड़े‘ थीम पर प्राचार्य ने संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र व विश्व कृषि एवं खाद्य संगठन के कार्यों का उल्लेख करते हुए भूख से मुक्ति का वैश्विक आव्हान को रेखांकित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा ओर भूगोल परिषद के गठन के उद्देश्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन ओम प्रकाश पटेल द्वारा किया गया। आभार प्रकट चमन आडिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सरस्वती वर्मा, डॉ.मनोज कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद खटकर डॉ. चित्रलेखा साहू, चमन आडिल, मौजूद थे।
<
