मौके से पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त की थी।
रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के रेत खदान के पास अवैध रूप से जुआ खेलने के मामले में फरार चल रहे सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 7 आरोपी शामिल थे, जिनमें से बचे हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
.
जानकारी के अनुसार, 25 जून की रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दुलना रेत खदान के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की दबिश को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त की थी।

इस मामले में कुल 7 आरोपी शामिल थे
इस मामले में पुलिस ने 10 अक्टूबर 2025 को तीन आरोपियों आयुष विश्वकर्मा (24 वर्ष) निवासी भोईपारा नवापारा,शिवा निषाद (25 वर्ष), निवासी लटर्रा पारा नवापारा, कुंदन साहनी (26 वर्ष), निवासी साहनी पारा नयापारा को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को दो अन्य आरोपी देवाराम साहू (48 वर्ष), निवासी गातापार थाना अभनपुर, केशव कुमार (35 वर्ष) निवासी दम्मानी कॉलोनी, नयापारा को गिरफ्तार किया गया।
दो आरोपी सोमवार को भेजे गए जेल
वहीं 3 नवम्बर 2025 को छठे आरोपी गिरवर साहू (48 वर्ष) निवासी सुरसा बांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले के मुख्य आरोपी आशुतोष उर्फ छोटू भांडुलकर(46 वर्ष) निवासी नवापारा थाना गोबरा नवापारा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
<
