![]()
प्लांट में फार्नेस ब्लास्ट के बाद दूर से धुंआ देखा जा रहा था
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के आज फिर एक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। NRVS फैक्ट्री में सुबह फार्नेस ब्लास्ट होने से 3 मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर का गंभीर रूप से झुलसने से उसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो मजदूरों को रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल में भर
.
मिली जानकारी के मुताबिक तराईमाल स्थित NRVS प्लांट में हर दिन की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान सुबह तकरीबन 7 बजे SMS फार्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और पास में काम कर रहे यूपी आजमगढ़ का रहने वाला रामनारायण यादव 40 साल व दो अन्य मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
इससे रामनारायण यादव समेत 3 मजदूर झुलस गए। घटना से अन्य मजदूरों के बीच हड़कंप मच गई। मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई।
जिसके बाद तीनों मजदूरों को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामनारायण यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का ईलाज जारी है।
मामले में जांच की जा रही है इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में हादसा हुआ है। 1 मजदूर गंभीर है और 2 मामूली रूप से झुलसे हैं।
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ करते हुए आगे की जांच कर रही है।
<
