![]()
एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
दुर्ग के उतई थाना पुलिस ने रविवार को एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में 16-17 अक्टूबर को सिद्धार्थ मेश्राम, यनशु वर्मा, विजयकांत वर्मा और संजीव वर्मा को अरेस्ट कर जेल भेजा
.
पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि मामले का मुख्य सप्लायर संजू बिहारी अभी भी फरार है। जांच में सामने आया कि वह ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहा है। अवैध कमाई से कार और महंगा घर खरीदकर लग्जरी लाइफ जी रहा है।
दरअसल, उतई पुलिस को सूचना मिली कि संजू बिहारी अपने निवास ग्राम परसदा, कुम्हारी में छिपा हुआ है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर अपने साथियों को सप्लाई करता था।
लग्जरी लाइफ जी रहा था तस्कर
अवैध कमाई से उसने कार, स्कूटी, मोबाइल खरीदे और घर के दस्तावेजों की अदायगी भी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, स्कूटी, मोबाइल और घर के कागजात जब्त कर लिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार आरोपी का नेटवर्क बड़ा था और वह लंबे समय से फरार होकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गांजा बेचकर वह लग्जरी जीवन जी रहा था और लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी (35) मूल रूप से ग्राम मूर्तिपुर टिकैत का रहने वाला है। वर्तमान में ग्राम परसदा में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उतई पुलिस ने बताया कि प्रकरण से जुड़े अन्य नेटवर्क और कड़ियों की जांच अभी जारी है।
<
