पाट क्षेत्रों में जमीं ओंस की बूंदें
उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को संभाग में जमकर पाला पड़ा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। संभाग के पाट इलाकों में न्यूनतम
.
सरगुजा संभाग में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम साफ होने के कारण शीतलहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं। मंगलवार को पाट क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े। पाट क्षेत्रों में पाले की चादर दिखी, वहीं मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ओंस की बूंदें जमने लगी हैं।

मैदानी इलाकों में भी पड़ा पाला
31 तक शीतलहरों का अलर्ट मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

घास में दिखी पाले की चादर
अभी पड़ेगी कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में दिसंबर के अंतिम सप्ताह के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान है। पाट क्षेत्रों में रातें अत्यधिक सर्द हैं।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि मौसम पूरी तरह से साफ है और उत्तरी शीतलहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण शाम ढलते ही पाट से लेकर मैदानी इलाकों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं।
<
