![]()
राज्य में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इस पहल से लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी होंगे।
.
अक्टूबर 2023 के बाद से सभी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। पहले जारी किए गए ऑफलाइन प्रमाण पत्रों को भी अब पोर्टल पर डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जा सकेगा। शासन ने संबंधित एजेंसियों को लोगों को समय पर और सही दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
अक्टूबर 2023 के बाद जन्म लेने वाले सभी बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को ही जन्म तिथि का एकमात्र वैध दस्तावेज घोषित किया गया है। इससे पहचान, शिक्षा, पासपोर्ट और आधार जैसी प्रक्रियाओं में एकरूपता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी।
<
