Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fraud through mule account, accused arrested from Chennai | म्यूल अकाउंट से ठगी, आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार: 2.35 लाख की थी ठगी, जशपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Jashpur News
Breaking News

Fraud through mule account, accused arrested from Chennai | म्यूल अकाउंट से ठगी, आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार: 2.35 लाख की थी ठगी, जशपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Jashpur News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3966998f 96da 42b6 971f e903d6dbb515 1760704328715
तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार आरोपित जहरूल इस्लाम।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3966998f 96da 42b6 971f e903d6dbb515 1760704328715

जशपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘म्यूल अकाउंट’ के जरिए 2 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता किराए पर देकर इस ठगी में भूमिका निभाई थी। मामला आर

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम टुकुटोली निवासी राजू साय (50) ने 12 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप मैसेज मिला था, जिसमें पीएम किसान निधि योजना के भुगतान चालू होने की बात कही गई थी और एक ऐप लिंक पर क्लिक करने को कहा गया था।

लिंक पर क्लिक करते हुए पैसे हुए ट्रांसफर

राजू साय ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से 2 लाख 35 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए। ठगों ने इस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 318, 318(4) और 120(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। इसमें खुलासा हुआ कि रकम असम राज्य के तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी।

ठगी की रकम झारखंड के ATM से निकाला गया

इनमें से एक खाते में 85 हजार रुपए, दूसरे में 1 लाख रुपए और तीसरे खाते में 50 हजार रुपए जहुरुल इस्लाम नामक व्यक्ति के एक्सिस बैंक खाते में भेजे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह राशि झारखंड के धनबाद से एटीएम के माध्यम से निकाली गई थी।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने म्यूल अकाउंट के इस जाल में कई अन्य संदिग्धों को भी चिह्नित किया है। टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने पता लगाया कि खाताधारक जहुरुल इस्लाम वर्तमान में चेन्नई में रह रहा है।

असम का रहने वाला आरोपी

इसके बाद टीम गठित की गई, जिसने चेन्नई जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और जशपुर लाया गया। पूछताछ में असम के रहने वाला आरोपी जहुरुल इस्लाम (23) ने स्वीकार किया कि उसने साल 2024 में एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया था।

बाद में उसने अपना पासबुक, एटीएम कार्ड और चेक बुक अपने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति को दे दिया था, जो उसके खाते का उपयोग ठगी के लिए करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भी पहचान कर ली है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

आरोपी के अपराध स्वीकार करने और ठोस सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल फोन और बैंक खाते से जुड़ा सिम कार्ड भी जब्त किया है।

मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया चौकी आरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से संदिग्ध एप लिंक के माध्यम से दो लाख रुपs से अधिक की ठगी की गई थी। जांच में यह पाया गया कि रकम आरोपी जहुरुल इस्लाम के खाते में ट्रांसफर हुई थी।

उसे चेन्नई से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ऐसे किराए पर खाता देने वालों पर निरंतर नजर रख रही है और मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कर्मा-बसहा के पास बरात से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल

April 27, 2026

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत

April 27, 2026

लोरमी में संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP कार्यकर्ताओं ने घर पर किया प्रदर्शन; कहा- जिसे समझा 'थिंक टैंक',वो निकला 'सैप्टिक टैंक'!

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068986
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1058
Views Last 30 days : 4172
Total views : 89974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.