मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भालू के हमले लगातार जारी हैं, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घायल हो रहे हैं। सोमवार रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में भालू के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कांग्रेस ने DFO पर पेड़ों की कटाई और तस
.
पहला मामला मनेंद्रगढ़ से सटे नगर पंचायत खोंगापानी का है। यहां वार्ड नंबर 6 के निवासी और पूर्व पार्षद विष्णु सिंह (35) पर भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मनेंद्रगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
दूसरा मामला जनकपुर का है, जहां एक युवक सत्तमी में आरती कर घर लौट रहा था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

कांग्रेस ने डीएफओ कार्यालय के पास लगाया बैनर
जिले में भालू के लगातार हमलों को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने डीएफओ कार्यालय के पास एक चेतावनी बैनर भी लगाया है। इस बैनर में लिखा है कि वनों की लगातार अवैध कटाई के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं।
बैनर में यह भी आरोप लगाया गया है कि वन विभाग लापरवाह है और मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप गहरी नींद में हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जंगल में अवैध लकड़ी की कटाई और तस्करी करवा रहे हैं, और वन विभाग भालू को पकड़ने में अक्षम है।

<
