Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Forest department takes action against illegal sand mining | अवैध मुरूम उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई: बलरामपुर में पोकलेन और 2 हाईवा जब्त, अधिकारी बोले- यह कार्य नियमों का उल्लंघन – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Forest department takes action against illegal sand mining | अवैध मुरूम उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई: बलरामपुर में पोकलेन और 2 हाईवा जब्त, अधिकारी बोले- यह कार्य नियमों का उल्लंघन – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5fdf30a5 ac4f 42d9 ad1a 41de59c8d044 1767098401511
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। दहेजवार बीट में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन और दो हाईवा वाहन जब्त किए गए।

.

जानकारी के अनुसार, दहेजवार वन परिक्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अवैध रूप से निकाली गई मुरूम मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि मुरूम की खुदाई और उसका परिवहन बिना किसी वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेजों के हो रहा था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही मुरूम मिट्टी के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। यह कार्य नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा था।

2b4cc297 f76a 4096 9518 e230bf943bcb 1767098401522

3 लाख रुपए का जुर्माना

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करते हुए लगभग 6600 घन मीटर क्षेत्रफल में अवैध खुदाई की गई थी। इस मामले में वन विभाग की ओर से करीब 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है।

बिना रॉयल्टी चुकाए मुरूम की ढुलाई

इसके अलावा बिना रॉयल्टी चुकाए वाहनों से मुरूम की ढुलाई की पुष्टि भी हुई है। निखिल सक्सेना ने बताया कि अवैध उत्खनन कंपार्टमेंट नंबर P 3792 से किया जा रहा था। मामले में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

e855e75e 1fc6 45ce 9540 b664385a7e7a 1767098401509



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076570
Views Today : 471
Views Last 7 days : 3881
Views Last 30 days : 11686
Total views : 106686
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.