Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Focus on roads, education, health and irrigation, 42 crores will be spent | सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई पर फोकस, 42 करोड़ होंगे खर्च – Jashpur News
Breaking News

Focus on roads, education, health and irrigation, 42 crores will be spent | सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई पर फोकस, 42 करोड़ होंगे खर्च – Jashpur News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 176708776369539e9300813 8372a94b264f4
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 176708776369539e9300813 8372a94b264f4

.

सीएम साय ने मंगलवार को अपने जशपुर जिले के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने पत्थलगांव और कांसाबेल विकासखंडों में 42 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सड़क और पुल जैसे बुनियादी ढांचे के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जशपुर पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने कुल 18 विकास कार्यों का अनावरण किया। इनमें से 9 कार्य पूर्ण होकर जनता को समर्पित किए गए, जबकि 9 नए कार्यों की आधारशिला रखी गई। पूर्ण हुए कार्यों की कुल लागत 13.56 करोड़ रुपए है। इनमें कांसाबेल विकासखंड के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली मार्ग का निर्माण, जिसकी लागत 2.63 करोड़ रुपए है, मुसकुटी से मुख्य मार्ग तक 4.28 करोड़ रुपए की सड़क और पत्थलगांव में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है, जिसकी लागत लगभग 54 लाख रुपये बताई गई। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

इनमें आमाटोली में 100 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण प्रमुख है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि फरसाबहार में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा, जिससे महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के उद्देश्य से नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही 14 गांवों को लाभ पहुंचाने वाली बगिया सिंचाई योजना की शुरुआत की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश भर में सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यक्रमों में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, कलेक्टर रोहित व्यास सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकड़ा में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में भी शिरकत की। यहां उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

दोकड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का नया चिकित्सालय भवन बनाया जाएगा, जिस पर 95 लाख रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1986 में एक छोटे प्रकल्प के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज जनजातीय समाज को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा गांव में दो आरसीसी पुलियों का निर्माण किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076695
Views Today : 651
Views Last 7 days : 4061
Views Last 30 days : 11866
Total views : 106866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.