.
ग्राम पिनकापार पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग में बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम छुईखदान लालबाग राजनांदगांव निवासी राधेलाल साहू ने जानकारी दी है कि गुरुवार को भतीजा संजय साहू, भाई चिन्ताराम साहू निजी काम से बाइक में छुईखदान से पिनकापार गए थे। बाइक को संजय चला रहा था।
पिनकापार से छुईखदान आ रहे थे। इस दौरान ग्राम पिनकापार पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रही बस चालक राकेश कुमार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। बाइक से गिरने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को देवरी अस्पताल ले गए। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। देवरी थाने में बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
इधर घोटिया घाटी के नीचे टर्निंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। ग्राम करहीभदर निवासी लोकेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने जानकारी दी है मंगलवार को भाई द्वारिका दास गायकवाड़ अपने दोस्त भोम डाहरे, लेखपाल डाहरे के साथ बाइक में टाइल्स लगाने डौंडी गए थे। वहां से करहीभदर आ रहे थे। भोम डाहरे और लेखपाल डाहरे को जिला अस्पताल और द्वारिका को निजी अस्पताल मंे भर्ती कराए।
<
