Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Five accused of kidnapping and murder in a land dispute arrested | जमीन विवाद में अपहरण और हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में युवक को किडनैप किया, पीट-पीट कर मार डाला, मुंगेली में हुई वारदात – Mungeli News
Breaking News

Five accused of kidnapping and murder in a land dispute arrested | जमीन विवाद में अपहरण और हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में युवक को किडनैप किया, पीट-पीट कर मार डाला, मुंगेली में हुई वारदात – Mungeli News

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7042d343 a1eb 4066 ac1e c5cf14b62eaa 1766985678152
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आपसी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 26 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे क

.

यह मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय राजकुमार धुरी में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। राजकुमार बरेला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने किसी बैंक संबंधी काम से गया हुआ था।

आरोपियों ने राजकुमार का ​किया अपहरण

उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी छोटू साहू, रवि, चिंटू साहू, पिंटू साहू, कान्हा पटेल, बफरीन उर्फ समीर और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने राजकुमार का अपहरण कर उसे एक कार (क्रमांक एचपी 38 एफ 2528) में बैठाया और गांव से बाहर ले गए।

2857b9cb 30ae 438c 897a 1ecd9e56f680 1766985678152

आरोपियों की पिटाई से युवक की मौत

कार में ले जाकर आरोपियों ने राजकुमार के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी उसे वापस उसी कार से बरेला गांव ले आए और उसके घर के पास फेंक कर फरार हो गए। जब परिजनों ने राजकुमार को घायल अवस्था में देखा तो वे तुरंत उसे तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बिलासपुर जिले के तखतपुर थाने में पहले जीरो मर्ग दर्ज किया गया। बाद में मामला जरहागांव थाने भेजा गया, जहां मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

ed9a0fc6 7458 4ab0 a48b ce478a74f74c 1767001333
de675267 5d38 4d03 88c2 ba0713ca1760 1767001355
ed9a0fc6 7458 4ab0 a48b ce478a74f74c 1767001405

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी संतोष साहू का मृतक के पिता बेनीराम धुरी के साथ जमीन बेचने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से दो दिन पहले भी आरोपियों ने बेनीराम धुरी को जमीन न बेचने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजकुमार का अपहरण कर उसकी हत्या करने की साजिश रची।

फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार साहू (56 वर्ष), निवासी ग्राम बरेला, पोमेश साहू (27 वर्ष), निवासी हथनीपारा, भाठापारा, जिला बलौदाबाजार, सोनू राम साहू (45 वर्ष), निवासी ग्राम घोघरा, नवागढ़, जिला बेमेतरा (हाल मुकाम मुंगेली), उत्तम साहू (28 वर्ष), निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाठापारा, समीर कोशले (19 वर्ष), निवासी बरेला, थाना जरहागांव शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत राजकुमार का अपहरण कर मारपीट करने और हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही, हत्या के बाद भागने में मदद करने, वाहन उपलब्ध कराने और साक्ष्य छिपाने की भी पुष्टि हुई। इसके बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238(1) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को 28 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076449
Views Today : 296
Views Last 7 days : 3706
Views Last 30 days : 11511
Total views : 106511
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.