बी.फार्मा और डी.फार्मा की 8304 सीटों में से 3900 में प्रवेश हुआ है। एम.फार्मेसी की 787 सीटों में से 409 में एडमिशन हुए हैं। पहले राउंड की काउंसिलिंग के तहत मंगलवार, 4 नवंबर को प्रवेश के लिए अंतिम दिन है। इसी तरह दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए पंजीयन
.
शिक्षा सत्र 2025-26 के अनुसार फार्मेसी में प्रवेश की प्रक्रिया पिछले महीने 13 अक्टूबर से शुरू है। 18 अक्टूबर तक पंजीयन हुए। बी.फार्मा व डी.फार्मा के लिए 5207 छात्रों ने आवेदन किया। जबकि एम.फार्मेसी के लिए 651 ने पंजीयन किया था। 24 को मेरिट लिस्ट जारी की गई। फिर 29 को आवंटन और 30 से एडमिशन हुआ। मंगलवार की शाम 5:30 बजे तक प्रवेश दिए जाएंगे।
<
