Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » First resolution of the new year: Road safety month begins with blood donation | नए साल का पहला संकल्प: रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा माह होगा शुरू – janjgir champa News
Breaking News

First resolution of the new year: Road safety month begins with blood donation | नए साल का पहला संकल्प: रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा माह होगा शुरू – janjgir champa News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

जिले में मानवता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर के साथ सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 01 जनवरी की दोपहर 12 बजे जांजगीर कचहरी चौक के सी-मार्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रखी गई है – रक्तदान करें किंतु सड़कों पर नहीं, जिसका उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है कि व्यक्ति अपने रक्त को सड़क दुर्घटनाओं में व्यर्थ न गंवाए, बल्कि इसे जरूरतमंदों की जान बचाने में इस्तेमाल करे। रक्तदान शिविर सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले के सभी सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।

जांजगीर चांपा पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष किया जाता है। सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा और यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न देने और अन्य नियमों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित करेगा।

जांजगीर चांपा पुलिस ने नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस रक्तदान शिविर और सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में भाग लें और मानवता तथा जिम्मेदार नागरिक होने की मिसाल पेश करें। यह कार्यक्रम न केवल मानवता की सेवा का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल सफल होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने में मददगार साबित होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076776
Views Today : 30
Views Last 7 days : 4078
Views Last 30 days : 11766
Total views : 106971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.