मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित चैनपुर इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। 1 नवंबर को इस घटना में फैक्ट्री में रखा प्लास्टिक का सामान और एक गाड़ी पूरी तरह से जल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
.
यह प्लास्टिक फैक्ट्री व्यापारी रफीक मेमन की बताई जा रही है। रात लगभग साढ़े बारह बजे फैक्ट्री से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी थी। 3 दमकल की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि पटाखे की चिंगारी से यह घटना हुई होगी।

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू।

आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही मनेन्द्रगढ़ के एसडीओपी एलेक्सियूस टोप्पो, थाना प्रभारी सुनील तिवारी सहित सिटी कोतवाली पुलिस और आमजन मौके पर पहुंचे। एसईसीएल की दमकल टीम और दो अन्य दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
<
