Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fire breaks out at Power House fruit market in Bhilai | भिलाई के पावर हाउस फल मंडी में लगी आग: दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, फल समेत पूरा सामान हुआ खाक – durg-bhilai News
Breaking News

Fire breaks out at Power House fruit market in Bhilai | भिलाई के पावर हाउस फल मंडी में लगी आग: दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, फल समेत पूरा सामान हुआ खाक – durg-bhilai News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 01 at 100819 pm 1767285635
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पावर हाउस फल मंडी स्थित श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी में गुरुवार की रात करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम तत्काल म

.

दुकान के अंदर रखा फल भी जलकर हुआ खाक।

दुकान के अंदर रखा फल भी जलकर हुआ खाक।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग काफी तेजी से फैल रही थी और स्थिति गंभीर थी, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को नियंत्रित कर लिया गया। करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग को बुझाया गया। इस दौरान फायर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

बिजली काटी गई, दुकान के उपर चढ़कर बुझाई आग दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को आसपास स्थित अन्य दुकानों और गोदामों तक फैलने से रोकना रही। फल मंडी में बड़ी संख्या में लकड़ी के बॉक्स, प्लास्टिक कैरेट और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग फैलने का खतरा अधिक था, इसे देखते हुए पहले आस-पास के क्षेत्र की बिजली काटी गई। दुकान के उपर चढ़कर आग बुझाई गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी।

आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी।

दुकान के अंदर का सामान जलकर खाक बताया जा रहा है कि श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी के संचालक डब्लू. पांडे (पिता ओमप्रकाश पांडे) हैं। आगजनी की इस घटना में दुकान के भीतर रखा फल, लकड़ी के बॉक्स, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोग बोले- दीया-अगरबत्ती जलाकर घर गया था दुकानदार आसपास के लोगों का कहना है कि दुकान मालिक शाम के समय दुकान बंद करते वक्त दीया जलाकर गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी से आग भड़की हो सकती है। हालांकि अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और हालात का जायजा लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076869
Views Today : 130
Views Last 7 days : 4178
Views Last 30 days : 11866
Total views : 107071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.