क्राइमछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

हिंदू देवी देवताओं और ऋषियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक के विरूद्व एफआईआर दर्ज,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज)। फेसबुक में हिंदू देवी देवताओं और संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराजगी व्याप्त हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह की शिकायत पर कुनकुरी थाना में आरोपी शिक्षक के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से की गई शिकायत में प्रार्थी करनैल सिंह ने बताया है कि हेमंत सिंह बेदी नाम के एक इंटरनेट मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक में किये गए पोस्ट में हिंदू देवी देवताओं और संतों के विरूद्व अभद्र टिप्पणी की गई है। इस पोस्ट से हिंदूओं की धार्मिक आस्था और भावना को ठेस पहुंची है। अभी हिंदू समाज जगत जननी माता दुर्गा की उपासना का महापर्व नवरात्र मना रहा है। जिले सहित पूरे भारत में श्रद्वालु विशेष पूजा अर्चना में जुटे हुए है और रावण दहन की भी तैयारी की जा रही है। ऐसे धार्मिक महौल में हेमंत बेदी द्वारा की गई इस टिप्पणी से सामाजिक व धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका बन गई है। इसे देखते हुए मामले की जांच कर,हेमंत बेदी के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपित हेमंत बेदी के विरूद्व बीएनएस की धारा 299,196 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर लिया गया है। आरोपित जिले के बगीचा ब्लाक के कुदमुरा गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।
‘‘शिकायत पर मामले की जांच कर,आरोपित हेमंत बेदी के विरूद्व कुनकुरी थाना में अपराध पंजिबद्व कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
राकेश पाटनवार,एएसपी,जशपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button