Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » FIR lodged against Vijay Rajput in Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी,युवक पर FIR: सतनामी समाज ने SP से कार्रवाई की मांग की, सिंधी समाज ने आरोपी का बहिष्कार किया – Raigarh News
Breaking News

FIR lodged against Vijay Rajput in Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी,युवक पर FIR: सतनामी समाज ने SP से कार्रवाई की मांग की, सिंधी समाज ने आरोपी का बहिष्कार किया – Raigarh News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
vijay rajput 1761836727
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



vijay rajput 1761836727

यह विजय राजपूत है, जिसने बाबा गुरू घासीदास के लिए अपशब्दो का इस्तेमाल किया, जिसके खिलाफ एसपी से शिकायत की गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा गुरु घासीदास को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सतनामी समाज ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

.

वहीं, सिंधी समाज ने भी आरोपी युवक ​का समाज से बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा है, उनके समाज से आरोपी का कोई वास्ता नहीं है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

नशे में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले विजय राजपूत ने बुधवार रात शराब के नशे में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने सिग्नल चौक पर नशे में कई अभद्र टिप्पणियां भी की और उसका वीडियो भी बनवाया।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सतनामी समाज के लोगों ने इसे देखकर नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सिंधी समाज ने कहा-विजय का सिंधी समाज से कोई संबंध नहीं

सिंधी समाज के संरक्षक डॉ. एएल डेंब्रा ने बताया कि जिस अवांछित व्यक्ति ने वीडियो वायरल किया है, उसका अब सिंधी समाज से कोई संबंध नहीं है। समाज ने बैठक कर यह प्रस्ताव पारित किया है कि उस युवक का हमारे समाज से कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वो समाज का सक्रिय सदस्य भी नहीं था, और अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो समाज को कोई आपत्ति नहीं होगी।

डॉ. डेंब्रा ने बताया कि समाज के सभी लोग एकजुट हैं और आपसी भाईचारा बनाए रखेंगे। उन्होंने बताया कि समाज ने एसपी से मांग की है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा विधायक धरमलाल ने कांग्रेसियों को दी गाली, VIDEO:सुशासन-तिहार में बवाल, चोर-चोर के नारे लगाने पर भड़के, MLA-कांग्रेस नेता के बीच तीखी नोकझोंक

May 31, 2026

Odisha Nashili Injection Seized in Raigarh

May 31, 2026

छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत खेतों में दूसरे राज्यों के बीज:प्रदेश में धान की 23 हजार किस्में, फिर भी बाहरी बीज के भरोसे खेत

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072571
Views Today : 49
Views Last 7 days : 1545
Views Last 30 days : 5416
Total views : 95774
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.