Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजपा विधायक धरमलाल ने कांग्रेसियों को दी गाली, VIDEO:सुशासन-तिहार में बवाल, चोर-चोर के नारे लगाने पर भड़के, MLA-कांग्रेस नेता के बीच तीखी नोकझोंक
Breaking News

भाजपा विधायक धरमलाल ने कांग्रेसियों को दी गाली, VIDEO:सुशासन-तिहार में बवाल, चोर-चोर के नारे लगाने पर भड़के, MLA-कांग्रेस नेता के बीच तीखी नोकझोंक

By adminMay 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 1780195284
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



19 1780195284
बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा विधायक-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच मंच पर ही तीखी बहस हो गई। जनसमस्याओं को लेकर शुरू हुई चर्चा देखते ही देखते राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिससे माहौल गरमा गया। नारों से नाराज विधायक धरमलाल कौशिक ने भी अपना आपा खो दिया और कांग्रेसियों को गाली दी। घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले दुर्ग जिले में लगे शिविर में विधायक के सामने जनपद CEO और भाजपा नेता की बहस हो गई थी। सामुदायिक भवन की राशि की सही जानकारी नहीं मिलने पर भाजपा नेता पुराण देशमुख नाराज थे। उन्होंने जब थनौद के जनपद CEO रूपेश पांडे से जानकारी मांगी तो वे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जो करना है कर ले। वहीं, कोरबा में लगे शिविर में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को एसीबी ने 40 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था। रिटायर्ड शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में एंट्री कराने शिविर पहुंचे थे। आरोप है कि बाबू प्रदीप मिश्रा ने काम के एवज में 40 हजार की मांग की थी। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा जानकारी के अनुसार ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली-पानी की समस्या, जर्जर सड़कों औप अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे उठाए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं हो रहा है। राजेंद्र शुक्ला ने मंच से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनके वक्तव्य के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जवाब देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का पक्ष रखा। अधिकारियों से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला का आरोप है कि कई विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने मंच से जनहित के मुद्दे उठाने शुरू किए, ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखनी शुरू कर दीं। इसके बाद कार्यक्रम का माहौल गरमा गया। राजेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। इस पर विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का पक्ष रखते हुए जवाब दिया। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। चोर-चोर चिल्लाने पर भड़के विधायक ने दी गाली दोनों नेताओं के बीच बहस के दौरान उनके समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ ही देर में स्थिति ऐसी बन गई कि दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। नारेबाजी से नाराज विधायक धरमलाल कौशिक ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। माहौल बिगड़ता देख कार्यक्रम में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। वीडियो वायरल होने से पहले विधायक ने विवाद से किया था इनकार शनिवार को विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किसी भी व्यक्तिगत विवाद से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि जब वे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे, तब कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला अधिकारियों से ऊंची आवाज में सवाल-जवाब कर रहे थे। कौशिक के अनुसार, सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है और शिविर में सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।उन्होंने कहा कि शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना उचित नहीं है। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भाजपा नेता पर भड़के अधिकारी, कहा- जो करना है कर,VIDEO: सुशासन शिविर में 60 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू, कांग्रेस नेता-विधायक के बीच बहस छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में रोजाना अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही है। दुर्ग जिले में लगे शिविर में विधायक के सामने जनपद CEO और भाजपा नेता की बहस हो गई। सामुदायिक भवन की राशि की सही जानकारी नहीं मिलने पर भाजपा नेता पुराण देशमुख नाराज थे। उन्होंने जब थनौद के जनपद CEO रूपेश पांडे से जानकारी मांगी तो वे भड़क उठे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से किया हमला, VIDEO:बालोद में दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट, चोरी की नीयत से आने का आरोप

May 31, 2026

Odisha Nashili Injection Seized in Raigarh

May 31, 2026

छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत खेतों में दूसरे राज्यों के बीज:प्रदेश में धान की 23 हजार किस्में, फिर भी बाहरी बीज के भरोसे खेत

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072572
Views Today : 50
Views Last 7 days : 1546
Views Last 30 days : 5417
Total views : 95775
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.