Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fight over land dispute in Jashpur, son unconscious | जशपुर में जमीन विवाद में मारपीट, बेटा बेहोश: लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए – Jashpur News
Breaking News

Fight over land dispute in Jashpur, son unconscious | जशपुर में जमीन विवाद में मारपीट, बेटा बेहोश: लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए – Jashpur News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a138955d 9f0c 436e a6d5 6399df611ae7 1764589867115
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भट्ठी कोना में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हुए हमले में प्रार्थी पक्ष के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रार्थी का बेटा बेहोश हो गया।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद ग्राम भट्ठी कोना स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 के कब्जे को लेकर प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (58 वर्ष) और आरोपी देवनंदन यादव के परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा है। घटना वाले दिन, 30 नवंबर 2025 को, प्रार्थी अपने परिवार के साथ अपनी कब्जे वाली एक अन्य शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/3 पर घेरा लगाने और हल जोतने के लिए पहुंचा था।

जमीन का घेराव करने पर किया हमला

सुबह लगभग 10 बजे, आरोपी देवनंदन यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। उन्होंने लगाए गए खंभों को उखाड़ना शुरू कर दिया। जब प्रार्थी पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।

291bef9b 2eb5 4bc1 9bac c78555d1adbe 1764589850435
2fe1b580 5528 46fa b27e 3878b75f8b65 1764589850438

कुल्हाड़ी से किया वार, मौके पर बेहोश

हमले के दौरान, आरोपी राजेश यादव ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से प्रार्थी के बेटे के सिर पर वार किया। इस गंभीर चोट के कारण उसके सिर से भारी खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमले में प्रार्थी, उसकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बगीचा और एसडीओपी बगीचा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल, बगीचा पहुंचाया।

a3ace104 cd88 4d96 bba8 53941bc3abe7 1764589850437
a677f17a 608f 44fe 99a4 90d3eb640ca6 1764589850436

हमले में चार आरोपी गिरफ्तार

बगीचा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान हुई घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवनंदन यादव (68), केशव प्रसाद यादव (66), राजेश यादव (36) और रामस्नेही यादव (36) शामिल हैं, जो ग्राम झापी दरहा के निवासी हैं।

पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। जांच में सबूत मिलने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109 और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074677
Views Today : 98
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9742
Total views : 102735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.