छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार को पुराने बस स्टैंड पर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल
.
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सुदर्शन चंद्रवंशी का कॉम्प्लेक्स में चाय-समोसे का होटल है, जबकि थोड़ी ही दूरी पर दूसरे पक्ष का होटल ठेले पर संचालित होता है। ठेले के पास ही शौचालय है। सुदर्शन चंद्रवंशी ने शौचालय के बाहर टॉयलेट कर दिया।


विरोध करने पर हुआ विवाद
विरोध करने पर दोनों में विवाद हुआ। थोड़ी देर बात दोनों में मामला सुलझ गया। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने सुदर्शन के बेटे से मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग डंडे और रॉड लेकर लड़ते नजर आए।
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- गृहमंत्री विजय शर्मा के अपने ही गृह जिले कवर्धा के बस स्टैंड में सरेआम गुंडागर्दी, जो अपने घर की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे, वो पूरे प्रदेश की सुरक्षा क्या संभालेंगे?

<
