Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Father-in-law and mother-in-law arrested in Durg for suicide of married woman | दुर्ग में विवाहिता की आत्महत्या मामले में ससुर-सास गिरफ्तार: पति समेत अन्य पर भी केस दर्ज,तानों से तंग आकर महिला ने दे दी थी जान – durg-bhilai News
Breaking News

Father-in-law and mother-in-law arrested in Durg for suicide of married woman | दुर्ग में विवाहिता की आत्महत्या मामले में ससुर-सास गिरफ्तार: पति समेत अन्य पर भी केस दर्ज,तानों से तंग आकर महिला ने दे दी थी जान – durg-bhilai News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eef7d9cb 671f 4c38 b65c 643b68421989 1759674280890
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eef7d9cb 671f 4c38 b65c 643b68421989 1759674280890

दुर्ग जिले के सुपेला थाना पुलिस ने एक विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय तरन्नुम खोखर के रूप में हुई है, जिसने 22 सितंबर की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

.

पुलिस के अनुसार, तरन्नुम खोखर कृष्णा ग्रैंड सिटी के सामने शीतला कॉलोनी, कोहका की निवासी थी। वर्ष 2016 में उसका विवाह शाहरुख खोखर से हुआ था। जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष, जिसमें ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर और जेठानी बुसरा खोखर शामिल हैं, उसे छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

तानों से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

जांच के दौरान यह भी पता चला कि लगभग तीन साल पहले ससुराल पक्ष ने तरन्नुम के पति के लिए मोबाइल की दुकान खोलने हेतु 30 से 35 लाख रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज की किस्तें समय पर जमा न होने पर ससुराल वाले तरन्नुम को लगातार ताने मारते और विवाद करते थे। इसी आर्थिक और मानसिक दबाव के कारण तरन्नुम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति शाहरुख खोखर, ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर और जेठानी बुसरा खोखर के खिलाफ अपराध क्रमांक 1187/2025 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुपेला पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी ससुर शकील खोखर (55 वर्ष) और सास शहनाज खोखर (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Kesla Power Line Danger | Chhatona Land Grab Demand Action

April 21, 2026

सड़क पर बंद हुई कार,गांजा बरामद:तीन थाना क्षेत्रों से गुजरकर महासमुंद पहुंचा था,कार स्टार्ट कर रहे युवकों पर पुलिस की पड़ी नजर तो दबोचा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068250
Views Today : 127
Views Last 7 days : 1099
Views Last 30 days : 4200
Total views : 89210
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.