राजनांदगांव| कृषि विभाग, इंडियन पोटाश लिमिटेड एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव ने पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना, भूमि के स्वास्थ्य की रक्षा
.
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने कृषकों को धान फसल एवं रबी फसल की तैयारी व कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के संबंध में बताया। प्रक्षेत्र प्रबन्धक आशीष गौरव शुक्ला ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी ओपी गिरी ने रासायनिक उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। संगोष्ठी में विस्तार अधिकारी मनीष नौरंग, अनुविभागीय अधिकारी कृषि एसएल देशलहरे, कृषि विकास अधिकारी रमशिला गौरकर उपस्थित थे।
<
