![]()
रायपुर में नवरात्रि के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं और पुरुष ज्योत और जवारा विसर्जन के लिए सफेद कपड़े पहनकर निकले। माता के भक्तों ने उन्हें भक्तिभाव के साथ विदा किया।
.
माता के जसगीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए पास के नदी-तालाब पहुंचे। जहां जवारा विसर्जित किया गया। वहीं, रायपुर में महादेव घाट विसर्जन कुंड में क्रेन की व्यवस्था की गई। जिसकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन
खारुन नदी के तट पर विसर्जन कुंड पर 100 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन कुंड में प्रशासन की व्यवस्था के तहत नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की 8 -8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही पुलिस की टीम अग्निशमन की टीम समते गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई थी।
जगह जगह भंडारे आयोजन
देवी विसर्जन के साथ ही रायपुर में अलग-अलग जगहों पर भोज का आयोजन किया गया। कंकाली माता मंदिर में जवारा विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां लोगों को प्रसाद बांटा गया। अष्टमी और नवमी तिथि पर भी कुशालपुर चौक, लाखेनगर, पुरानी बस्ती, सदर बाजार, मालवीय रोड जैसी जगहों पर भोज का आयोजन किया गया।
आज शाम होगा रावण दहन
रायपुर के रावण दहन समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। आज शाम रांवाभाठा (भाठागांव) 6 बजे, 7 बजे रावणभाठा, छत्तीसगढ़ नगर में 7 बजे बीटीआई ग्राउंड- 7 बजे। कोटा हाउसिंग बोर्ड मैदान- 7 बजे।बोरियाखुर्द- 7 बजे रावण दहन की किया जाएगा। वहीं, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन के मौके पर राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
<
