Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake SIM issued in Bhilai | भिलाई में फर्जी सिम जारी: मोबाइल दुकान संचालक पर ग्राहक के आधार दुरुपयोग का आरोप, FIR दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Fake SIM issued in Bhilai | भिलाई में फर्जी सिम जारी: मोबाइल दुकान संचालक पर ग्राहक के आधार दुरुपयोग का आरोप, FIR दर्ज – durg-bhilai News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5390350f f330 4181 9e32 7641ec5c751e 1766043415813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5390350f f330 4181 9e32 7641ec5c751e 1766043415813

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान संचालक के खिलाफ ग्राहक के आधार बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

वार्ड नंबर 27, शास्त्री नगर कैम्प-01 निवासी मोहम्मद नाजिम खान (21) ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को वह बीएम शाह अस्पताल के सामने स्थित सिद्धिविनायक मोबाइल दुकान पर सिम खरीदने गया था। दुकान संचालक ने उनके आधार कार्ड का फोटो पुराना बताकर कई बार लाइव फोटो और बायोमेट्रिक थम्ब स्कैन कराया।

सर्वर डाउन का बहाना

नाजिम के अनुसार, दुकान संचालक ने ‘सर्वर डाउन’ और ‘प्रोसेस पूरा नहीं हुआ’ जैसे बहाने बनाकर उन्हें 3-4 दिनों तक टालमटोल किया। बाद में उन्हें केवल एक सिम दिया गया, जिसका उपयोग उनकी बहन कर रही है। उस समय उन्हें किसी गड़बड़ी का कोई आशंका नहीं हुआ था।

बिना जानकारी जारी हुए सिम

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब दुर्ग साइबर पुलिस के माध्यम से नाजिम को जानकारी मिली कि उनके आधार कार्ड से दो अन्य सिम नंबर भी जारी किए गए हैं। जांच में पता चला कि ये सिम किसी अन्य व्यक्ति को बेचे गए थे और नाजिम ने इन्हें कभी खरीदा नहीं था।

पुलिस में मामला दर्ज

पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर, छावनी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धारा 42(3)(E) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित मोबाइल दुकान संचालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075218
Views Today : 338
Views Last 7 days : 3182
Views Last 30 days : 10010
Total views : 104239
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.