Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Extortion and arson on inhabited land, 3 arrested including councilor | आबादी जमीन पर वसूली और आगजनी,पार्षद समेत 3 गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा में महिला से 2.5 लाख की वसूली का प्रयास;आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए – janjgir champa News
Breaking News

Extortion and arson on inhabited land, 3 arrested including councilor | आबादी जमीन पर वसूली और आगजनी,पार्षद समेत 3 गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा में महिला से 2.5 लाख की वसूली का प्रयास;आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए – janjgir champa News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dbcf7031 eca1 4c9e b12e 5af3f299a2bc 1767248119646
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dbcf7031 eca1 4c9e b12e 5af3f299a2bc 1767248119646

जांजगीर-चांपा जिले के राहौद में आबादी जमीन के नाम पर अवैध वसूली और घर में आगजनी के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने पार्षद नरसिंग गोड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला से 2 से 2.5 लाख रुपए की वसूली का प्रयास किया था।

.

इसके बाद उन्होंने महिला के झोपड़ीनुमा मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पीड़िता शीतला बाई ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में अरुण कुमार के माध्यम से दया शंकर गोड से 17 अप्रैल को आबादी जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उन्होंने एक झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रहना शुरू किया था।

पैसे देने से इनकार पर हमला

इसी दौरान पार्षद नरसिंग गोड अपने साथी बनक राम गोड और भगत गोड के साथ मिलकर इस भूमि को आबादी भूमि बताते हुए मकान बनाने के नाम पर 2 से 2.5 लाख रुपए की अवैध वसूली की मांग करने लगे।जब शीतला बाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके मकान पर हमला कर दिया।

सब्बल से तोड़फोड़ और आगजनी

उन्होंने सब्बल से दीवार और टीन शेड को तोड़ा। इसके बाद घर के अंदर रखे कपड़े, कुर्सी, राशन, बर्तन और अन्य सामानों को बाहर निकाला और मकान में आग लगा दी। इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

महिला को जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने महिला शीतला बाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी पार्षद नरसिंग गोड, बनक राम गोड और भगत गोड को हिरासत में लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने तोड़फोड़ और आग लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076774
Views Today : 28
Views Last 7 days : 4076
Views Last 30 days : 11764
Total views : 106969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.