Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Excise department team accused of illegal recovery | आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप: 13 साल की लड़की के साथ मारपीट कर जंगल में छोड़ा, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Excise department team accused of illegal recovery | आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप: 13 साल की लड़की के साथ मारपीट कर जंगल में छोड़ा, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251110024806 1762753997
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img20251110024806 1762753997

पीड़ित परिवार ने बतौर सबूत पुलिस को सीसीटीवी वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

बिलासपुर में शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर आबकारी विभाग की टीम पर 20 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीम ने इस दौरान किराना दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल ली। फिर दुकानदार की 13 साल की बेटी को गाड़ी में भरकर ले गए। उसके

.

ग्राम भड़हा रेलहा निवासी पदुम बर्मन ने अपनी शिकायत में बताया कि वो खेती किसानी करता है। साथ ही घर का खर्च निकालने के लिए किराना दुकान चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को वह दुकान में बैठा था। तभी शाम करीब 5 बजे सफेद रंग की गाड़ी क्रमांक सीजी 08 UA 0828 में आबकारी विभाग की टीम पहुंची। जिसमें छह लोग सवार थे। इनमें एक वर्दीधारी महिला भी थी।

शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपए दुकानदार पदुम बर्मन का आरोप है कि टीम जबरदस्ती उसके घर में घुस गई। जिसके बाद शराब बेचने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार ने बताया कि वो शराब नहीं बेचता। चाहे तो उसके घर और दुकान की तलाशी ले ले। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उससे 20 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज करने की धमकी देने लगे।

गल्ले से निकाले 15 हजार रुपए दुकानदार कहते रहा कि वह गरीब आदमी है और इतना पैसा कहां से लाएगा। आरोप है कि टीम के सदस्यों ने उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए।

बेटी को ले जाकर मारपीट, जंगल में छोड़ा उसने यह भी आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की टीम ने उसकी 13 साल की बेटी को गाड़ी में बैठा ली। फिर साथ ले गए। इस दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। करीब आधे घंटे बाद उसकी बेटी बदहवाश हालत घर पहुंची और बहुत रोने लगी। उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन अपनी बेटी को लेकर थाना पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस को दिए लड़की को गाड़ी में बैठाते हुए सीसीटीवी वीडियो पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी बेटी को गाड़ी में बिठाकर ले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को दिया है, जिसमें वो उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने का आरोप दूसरी तरफ आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि गांव में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी, जिस पर टीम को जांच के लिए भेजा गया था। जांच और कार्रवाई से बचने के लिए अवैध वसूली और नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी बोले- शिकायत की चल रही है जांच पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायत की है। उन्होंने पैसे मांगने और गल्ले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। प्रकरण की जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम को भी थाने बुलाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.