Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ex-servicemen launched a cleanliness drive in Bandha Talab. | पूर्व सैनिकों ने बंधा तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान: जलकुंभी हटाकर नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश – Kondagaon News
Breaking News

Ex-servicemen launched a cleanliness drive in Bandha Talab. | पूर्व सैनिकों ने बंधा तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान: जलकुंभी हटाकर नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश – Kondagaon News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ec059497 b606 418f 8c3c 4eeb376aba26 1760262212552
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ने बंधा तालाब परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे लगभग 80 युवक-युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

.

अभियान के दौरान, टीम ने तालाब से जलकुंभी और कचरा हटाया। इसके अतिरिक्त, आसपास उगी जंगली घासों की भी सफाई की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल तालाब को स्वच्छ रखना था, बल्कि आम नागरिकों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव नगर में स्वच्छता और जन जागरूकता के लिए लंबे समय से सक्रिय है। परिषद के सदस्य नियमित रूप से नगर के प्रमुख स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” के सपने को साकार करने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

9872ce27 136a 496e bf4e 3420d2a01002 1760262212552

स्वच्छ भारत अभियान का जोरदार समापन

अभियान के समापन पर, सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत – सुंदर भारत”, “स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव”, और “स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी – मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी” जैसे नारे लगाए। इन नारों से पूरे वातावरण में देशभक्ति और जागरूकता का संचार हुआ।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, पूर्व सैनिक रत्तीराम शोरी और संतोष साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक परिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे भविष्य में भी शहर के विभिन्न हिस्सों में इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे। इसका लक्ष्य कोंडागांव को एक स्वच्छ, स्वस्थ और प्रेरणादायक नगर के रूप में विकसित करना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट परीक्षा की तैयारी तेज,कलेक्टर-एसएसपी ने सेंटर का निरीक्षण किया:बिलासपुर में 21 जून को 19 केंद्रों पर होगा एग्जाम, सिम्स ने हेल्पलाइन शुरू की

June 18, 2026

छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर:रायपुर से लेकर बस्तर तक बदले गए अधिकारी, राज्य वन सेवा के अफसर को भी अतिरिक्त प्रभार

June 18, 2026

Dhamtari SP Line Attaches Constable For Assaulting Trucker

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074603
Views Today : 63
Views Last 7 days : 5587
Views Last 30 days : 9827
Total views : 102633
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.