Uncategorized
Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम, जशपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन… इस्तीफे की मांग

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आने के मुद्दे को लेकर जशपुर में कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, बस स्टैंड में उनका पुतला दहन किया और मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की।




