टॉप न्यूज़

धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद:हिंदू जागरण मंच ने लगाया अवैध धर्मांतरण का आरोप; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति




छत्तीसगढ़ के धमतरी में कथित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हो गया। शहर की वंदना विहार कॉलोनी स्थित एक घर में चल रही सभा का हिंदू जागरण मंच ने विरोध किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के साथ मंच के सदस्यों की तीखी बहस हुई। मंच ने सभा को अवैध धर्मांतरण और अवैध चंगाई सभा से जुड़ा होने का आरोप लगाया। दावा है कि इसी घर में दूसरी बार कथित अवैध चंगाई सभा आयोजित किए जाने की सूचना मिली है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। हिंदू जागरण मंच के पुरुषोत्तम निषाद, चित्रेश साहू और डागेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें धर्मांतरण की सूचना मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि करीब 3200 बार अलग-अलग एटीएम से निकाली गई है। मंच ने इन लेनदेन का संबंध धर्मांतरण से होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप मंच के सदस्यों ने प्रशासन पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन करेगा। सभा में तय संख्या से ज्यादा लोगों के होने का दावा हिंदू संगठन के सदस्यों ने बताया कि जिस घर में सभा चल रही थी, वहां 24 लोगों के मौजूद होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, उनके अनुसार मौके पर 24 से अधिक लोग मौजूद थे। मंच ने उत्तर प्रदेश से भी कुछ लोगों के आने का आरोप लगाया और उनकी जांच की मांग की। धमतरी में 14 स्थानों पर धर्मांतरण का आरोप हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि धमतरी में करीब 14 स्थानों पर अवैध धर्मांतरण का खेल चल रहा है। मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कथित चंगाई सभा में शामिल लोगों ने अपना नाम और सरनेम नहीं बदला है और न ही नए नियमों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच कराने की मांग की। एडिशनल एसपी बोले- मौके पर जांच कराई गई एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने प्रार्थना सभा का विरोध किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि मंच के सदस्यों को मौके पर मौजूद लोगों और बाहर से किसी व्यक्ति के आने को लेकर संतुष्ट कराया गया है। पहले भी इसी घर में सभा की सूचना मिली थी एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने कहा कि इसी घर में पहले भी प्रार्थना सभा होने की सूचना मिली थी। हर बार सूचना मिलने पर पुलिस जांच करती है और यदि जांच में कोई तथ्य सामने आता है तो विधिवत कार्रवाई की जाती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button