टॉप न्यूज़

बिलासपुर LIC दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:समय पर काबू पाया, फायर ब्रिगेड-पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला




बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एलआईसी दफ्तर में सोमवार (12 जुलाई) देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें और धुआं देखकर तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी। यह घटना डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित एलआईसी दफ्तर में हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया और लोगों की आवाजाही रोकी। मशक्कत से दमकल ने पाया आग पर काबू दमकल कर्मियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी जारी है। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के कार्यालयों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button