बालको में कार और खड़े हाईवे वाहन की टक्कर:कर्मचारी सुरक्षित, कार क्षतिग्रस्त, गलत दिशा में वाहन खड़ा होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

![]()
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार को मिनीमाता स्कूल के पास कार और सड़क किनारे खड़े हाईवे वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बालको कंपनी के कर्मचारी सुरक्षित बच गए, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बालको कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े हाईवे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने कार से बाहर निकाला हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गलत दिशा में वाहन खड़ा होने का आरोप बालको कर्मियों ने आरोप लगाया कि हाईवे वाहन गलत दिशा में खड़ा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि इस मार्ग पर पहले भी लापरवाही के कारण कई हादसे हो चुके हैं और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस जांच में जुटी सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link




