Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » EOW की बड़ी कार्रवाई: सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, 8,000 पेज की चार्जशीट दाखिल
Breaking News

EOW की बड़ी कार्रवाई: सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, 8,000 पेज की चार्जशीट दाखिल

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 10 2025 eow cg news 1 20251014 163224
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में 8,000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। यह अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला माना जा रहा है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 04:28:05 PM (IST)

Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 04:32:30 PM (IST)

EOW की बड़ी कार्रवाई: सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, 8,000 पेज की चार्जशीट दाखिल
सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा (File Photo)

HighLights

  1. सौम्या चौरसिया पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप।
  2. EOW ने 8,000 पेज की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की।
  3. वैध आय से 1872 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित पाई गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पूर्व प्रधानमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत दायर आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगभग 8,000 पृष्ठों का अभियोग पत्र (चार्जशीट) मंगलवार को माननीय विशेष न्यायालय रायपुर में प्रस्तुत किया है।

naidunia_image

EOW की जांच में हुए कई खुलासे

EOW की जांच के अनुसार, सौम्या चौरसिया ने अपने परिवारजनों और परिचितों के नाम पर करीब 45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश किया है। ब्यूरो की रिपोर्ट में यह पाया गया है कि उन्होंने पद पर रहते हुए करीब 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार 298 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से 1872.86 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़, 81 बैच फेल होने के बावजूद 9 M India से दवाएं खरीद रही सरकार

जांच में यह भी सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच सर्वाधिक अवैध निवेश किया। इस दौरान उन्होंने कोयला, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) और अन्य मामलों में कथित रूप से भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित धन को विभिन्न संपत्तियों में निवेश किया।

2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी

गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया वर्ष 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में हुई थी। इससे पहले वर्ष 2005 में उन्होंने लेखाधिकारी के रूप में सेवाएं दी थीं। वर्ष 2019 में वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हुई थीं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाया जाएगा साइबर सुरक्षा का पाठ, हर 20 मिनट में आ रही ठगी की शिकायत

जांच के अनुसार, उनके 17 वर्ष के सेवाकाल में सौम्या चौरसिया और उनके परिवार की कुल वैध आय लगभग 2.51 करोड़ रुपये रही, जबकि उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध कमाई संपत्तियों में निवेश की।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा ‘आय से अधिक संपत्ति’ का मामला है। जांच में प्राप्त सभी दस्तावेज, लेन-देन और संपत्ति संबंधी अभिलेखों को संकलित कर विस्तृत चार्जशीट न्यायालय में पेश की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 338
Views Last 7 days : 1226
Views Last 30 days : 6088
Total views : 97650
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.