![]()
.
दीपावली त्योहार पर लोगों के घरों में रोशनी बनी रहे, इसके लिए छग स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने पूरी तैयारी कर ली है। राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक (ईडी) शिरीष सेलट का दवा है कि त्योहार पर बिजली बंद नहीं होगी। उन्होंने कबीरधाम समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभी मैदानी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
ईडी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी इलाके में बिजली बाधित न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी उपसंभाग और वितरण केंद्रों के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं को उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने को हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार में सजावट और लाइटिंग के चलते बिजली लाइनों पर बढ़े लोड के मद्देनजर सभी मेंटेनेंस टीमों को अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित होने की स्थिति में टीम को तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। आवश्यक सुधार कर बिजली आपूर्ति बहाल करेंगे। ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
कबीरधाम जिले में बिजली संबंधित शिकायत के लिए सभी उपसंभाग व वितरण केंद्रों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। कवर्धा जोन कार्यालय में सहायक अभियंता 99074-49750, कवर्धा शहर वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता 89823-90912, पंडरिया उपसंभाग में सहायक अभियंता 93034-06435, पिपरिया उपसंभाग में सहायक अभियंता 99817-41835, बोड़ला उपसंभाग में सहायक अभियंता 89592-98660 और सहसपुर लोहारा उपसंभाग में सहायक अभियंता 93996-44416 से संपर्क कर सकते हैं।
<
