![]()
बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए। (फाइल फोटो)
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हुई। इस दौरान 2 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
.
सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यह अभियान शुरू किया था। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव मिले हैं।
ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी होगी जानकारी
सुरक्षा कारणों को देखते हुए, मुठभेड़ का सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।
खबर में अपडेट जारी है…
<
