![]()
.
छाती स्थित बिजनापुरी निवासी और धमतरी के पत्रकार भोजराज साहू का बीते 3 दिसंबर की देर-शाम निधन हो गया। इस दुखद घटना पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रत्नाबांधा में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें धमतरी के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस सभा में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की संचालिका सरिता बहन, विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, समाजसेवी पं. राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक लखोटिया, सुधीर गुप्ता, अरूण चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, मोहन लालवानी, राजेन्द्र शर्मा, तल्लीनपुरी गोस्वामी ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस शोकसभा में ब्रह्मकुमारी प्राजक्ता, दीपक सोनकर, सूरज गहरवार, महेन्द्र पंडित, चेतन हिन्दूजा, ऋतुराज पवार, नीलम चंद्राकर, नम्रता पवार, महेन्द्र खंडेलवाल, राजा देवांगन, शिवा प्रधान, जनसंपर्क विभाग से अमित नुनिवाल सहित कई गणमान्य नागरिक, मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
<
