Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Embezzlement of more than Rs 26 lakh from government scheme | सरकारी योजना की 26 लाख से अधिक राशि का गबन: आरोपी महिला JSA ने  कर्ज चुकाया, बाइक खरीदी, परिचितों के नाम पर भी पैसे निकाले – durg-bhilai News
Breaking News

Embezzlement of more than Rs 26 lakh from government scheme | सरकारी योजना की 26 लाख से अधिक राशि का गबन: आरोपी महिला JSA ने  कर्ज चुकाया, बाइक खरीदी, परिचितों के नाम पर भी पैसे निकाले – durg-bhilai News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 02 at 55514 pm 1764682151
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग में जननी सुरक्षा योजना और जीवनदीप समिति के सरकारी बैंक खातों से 26 लाख 6 हजार 57 रुपए का आहरण करने वाली कनिष्ठ सचिवीय सहायक (JSA) को गिरफ्तार किया है। गबन की राशि से उसने कर्ज को उतारे और बचे हुए पैसे से बाइक खरीदी। मामला सामुदायिक स्वास्थ्य के

.

जानकारी के मुताबिक, उतई थाना पुलिस ने कनिष्ठ सचिवीय सहायक किरण भारत सागर को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने गबन की राशि से कर्ज उतारने में ज्यादा इस्तेमाल किया। इसके बाद बचे हुए पैसे से बाइक ले ली। फिर बाकी पैसे को समिति अकाउंट में वापस डाल दिए, ताकि पकड़ में न आ सके।

सरकारी राशि गबन के मामले में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।

सरकारी राशि गबन के मामले में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।

जांच में खुला गबन का खेल

मामले का खुलासा तब हुआ जब अक्टूबर 2025 में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र मोलन ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम को भेजी। इस पर गठित जांच समिति ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पता चला कि महिला ने शासकीय खातों से रुपए निकालकर अपने व्यक्तिगत बैंक खाते और परिचितों के खातों में स्थानांतरित किए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उतई थाने में केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में स्वीकार की गड़बड़ी

पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसने शासकीय राशि का उपयोग अपने लिए लिए गए कई लोन चुकाने में किया। पुलिस के अनुसार, गबन की गई राशि से उसने 4 लाख रुपए बजाज फाइनेंस, 5 लाख रुपए नावी फाइनेंस, 1 लाख रुपए यूनिटी बैंक, 1 लाख 40 हजार रुपए मनी व्यू, 60 हजार रुपए ग्रामीण कूट बैंक, 70 हजार रुपए श्रीराम फाइनेंस और 40 हजार रुपए सिम्स प्राइवेट कंपनी में जमा किए।

गबन के पैसे से खरीदी मोटरसाइकिल

आरोपी महिला ने गबन के पैसे का इस्तेमाल अपने जरूरतों के लिया। इसमें उसने इस राशि से मोटरसाइकिल खरीदी और करीब 2 लाख 88 हजार रुपए वापस जननी सुरक्षा योजना और जीवनदीप समिति के खाते में जमा कर अनियमितता छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक पासबुक, चेकबुक, पैनकार्ड, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073934
Views Today : 191
Views Last 7 days : 1764
Views Last 30 days : 6429
Total views : 98228
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.