Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electronic interlocking system will be installed at 15 stations of Bilaspur. | बिलासपुर के 15 स्टेशनों पर लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम: ट्रेनों के परिचालन-सुरक्षा के लिए अहम प्रोजेक्ट; रेलवे ने 298 करोड़ रुपए की दी मंजूरी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Electronic interlocking system will be installed at 15 stations of Bilaspur. | बिलासपुर के 15 स्टेशनों पर लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम: ट्रेनों के परिचालन-सुरक्षा के लिए अहम प्रोजेक्ट; रेलवे ने 298 करोड़ रुपए की दी मंजूरी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
44412815101111111110191010101010101001010101011011 1759278020
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सिस्टम चालू होने के बाद ट्रेन संचालन की संरक्षा और दक्षता बढ़ेगी।

रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम (EI) स्थापित करने की महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दे दी है।

.

इस काम पर करीब 298.60 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे ट्रेनों के परिचालन और सुरक्षा सुदृढ़ होगी। साथ ही समय बद्धता के साथ ट्रेनों का नियंत्रण हो सकेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य संरक्षित रेल परिचालन को और अधिक मज़बूत बनाना है। यह नई प्रणाली मंडल में भारतीय रेल की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के सफल क्रियान्वयन के लिए बहुत जरूरी है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम न केवल ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित बनाएगा, बल्कि यह कवच प्रणाली के साथ सीधे तौर पर एकीकृत होकर वास्तविक समय (रियल टाइम) में डेटा साझा करने में भी सक्षम होगा।

इस सिस्टम के विकसित होने से ट्रेन संचालन की दक्षता और संरक्षा बढ़ेगी।

इस सिस्टम के विकसित होने से ट्रेन संचालन की दक्षता और संरक्षा बढ़ेगी।

ट्रेनों के परिचालन और सुरक्षा की दिशा में होगा काम

इस प्रणाली के विकसित होने से ट्रेन संचालन की दक्षता और संरक्षा बढ़ेगी, कवच प्रणाली के साथ सहज एकीकरण होगा, तेज़ ट्रेन नियंत्रण संभव होगा और आकस्मिक स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी।

इन 15 स्टेशनों पर होगा काम

जिन 15 पैनल इंटरलॉकिंग स्टेशनों पर यह प्रणाली स्थापित की जाएगी, उनमें बिश्रामपुर, कमलपुरग्राम, अंबिकापुर, मौहारी, हरद, पाराडोल, कोतमा, बिजुरी, करंजी, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, घुटकू, कलमीटार, लैंको और कुसमुंडा शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के प्रमुख लाभ

  • ट्रेन संचालन की अधिक संरक्षा और दक्षता।
  • कवच प्रणाली के साथ सहज एकीकरण।
  • तेज़ ट्रेन नियंत्रण और आकस्मिक स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया।
  • सम्पूर्ण नेटवर्क की विश्वसनीयता और कार्यकुशलता में वृद्धि।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 164
Views Last 7 days : 775
Views Last 30 days : 3494
Total views : 91466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.