Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electricity wire theft case…two more thieves arrested | बिजली वायर चोरी मामला…दो और चोर गिरफ्तार: कोरबा गोदाम से 26 क्विंटल वायर हुई थी चोरी, पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को पकड़ा – durg-bhilai News
Breaking News

Electricity wire theft case…two more thieves arrested | बिजली वायर चोरी मामला…दो और चोर गिरफ्तार: कोरबा गोदाम से 26 क्विंटल वायर हुई थी चोरी, पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को पकड़ा – durg-bhilai News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17a94f24 9ca1 4134 ac5c 1fa1a9bbeecd 1764949256932
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



17a94f24 9ca1 4134 ac5c 1fa1a9bbeecd 1764949256932

दुर्ग जिले की नंदनी नगर पुलिस ने बिजली वायर चोरी के एक बड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस गिरोह के कुल सात सदस्य अब तक पकड़े जा चुके हैं। यह चोरी राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, कोरबा के हिंगनाडीह स्थित

.

यह घटना 6-7 अक्टूबर 2025 की रात को हुई थी। चोरों ने गोदाम में रखे ACSR Rabbit कंडक्टर (लगभग 2500 मीटर, वजन 535 किलोग्राम) और ACSR Zebra कंडक्टर (लगभग 900 मीटर, वजन 1458 किलोग्राम) को काटकर चुरा लिया था। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरोह के पांच सदस्य पहले गिरफ्तार

जांच के दौरान, पुलिस ने सबसे पहले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें लिलेश कुमार दास (30), राजकुमार नगपुरे (41), विजय चंद्राकर (40), विनोद गुप्ता (53) और खिलेश्वरी मांडले (40) शामिल थे। इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया था।

फरार दो आरोपी भिलाई कैंप-2 से हुए अरेस्ट

इस मामले में दो अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की गहन तलाश के बाद, 5 दिसंबर 2025 को बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर (21), निवासी कैंप-2 भिलाई, और फनेन्द्र उर्फ कृष साहू (19), निवासी जेपी नगर कैंप-2 भिलाई, को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी में अपना हाथ होने की बात मान ली। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल हुए सामान और चोरी की गई चीजों का एक हिस्सा बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में की गई यह चोरी सुनियोजित थी। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह पहले भी औद्योगिक सामग्री की चोरी में सक्रिय रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.