Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electricity tariff hike: Congress protests in Bilaspur | बिजली दरों में वृद्धि: बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: बिजली ऑफिस के बाहर पुलिस से झड़प, चीफ इंजीनियर को सौंपा बड़ा ताला – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Electricity tariff hike: Congress protests in Bilaspur | बिजली दरों में वृद्धि: बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: बिजली ऑफिस के बाहर पुलिस से झड़प, चीफ इंजीनियर को सौंपा बड़ा ताला – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7552fabf 5344 42cf 9a27 8e9f0f967a06 1759761655248
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिफरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अभियंता को एक बड़ा ताला सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

.

प्रदर्शनकारी तीन गेट पार कर मुख्य अभियंता कार्यालय के प्रशासनिक भवन तक पहुंचे और वहां धरना दिया। कांग्रेस कमेटी ने विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता अम्बष्ट को प्रतीकात्मक रूप से एक बड़ा ताला सौंपा और सरकार विरोधी नारे लगाए।

81595577 52fb 4142 b669 a88e274df3c9 1759761655246

तीन घंटे तक जारी रहा हंगामा

तिफरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में लगभग तीन घंटे तक हंगामा जारी रहा। प्रदर्शनकारी दो घंटे तक प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे रहे। यह प्रदर्शन जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे के नेतृत्व में किया गया।

कार्यकर्ताओं ने अभियंता कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। पहले धरना देने के बाद, उन्होंने पुलिस को चकमा दिया और बिजली दफ्तर की दीवारें व गेट फांदकर मुख्य अभियंता के कार्यालय तक पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

30f56972 c65b 4907 b73b 7fe580c888ca 1759761655247

बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में कमी करने और कांग्रेस शासनकाल की ‘400 यूनिट बिजली बिल हाफ’ योजना को फिर से लागू करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं विजय पांडे और विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में लागू 400 यूनिट तक के आधे बिजली बिल की योजना को बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से उपभोक्ताओं को कई गुना बढ़े हुए बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।

इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक, शेख नजीरुद्दीन, लक्ष्मीकांत साहू, विनोद साहू, जावेद मेमन, समीर अहमद, राकेश शर्मा, राजेंद्र साहू और गीतांजलि कौशिक सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

7e6b745f ff1d 4e8c 80ae 38d20d59055f 1759761655246
1ad3aaa1 2697 4a85 a82b 409539f0804c 1759761524711



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

June 4, 2026

Chhattisgarh Congress Alleges BJP Govt Ruining State Over Liquor, Minister Promises Probe

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072837
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1364
Views Last 30 days : 5720
Total views : 96364
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.