Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electricity rates may increase in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है बिजली दर: पावर कंपनी को 6 हजार करोड़ का घाटा; 24 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा – Chhattisgarh News
Breaking News

Electricity rates may increase in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है बिजली दर: पावर कंपनी को 6 हजार करोड़ का घाटा; 24 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा – Chhattisgarh News

By adminJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gif4171706911917171279191752215528 1767368934
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में नए सत्र 2026-27 के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में दाखिल याचिका में करीब 6 हजार करोड़ रुपए के घाटे का दावा किया है।

.

इसी आधार पर कंपनी ने औसतन 24 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। यदि आयोग ने घाटे के दावे को आंशिक या पूर्ण रूप से स्वीकार किया, तो उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लग सकता है।

छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली।

छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली।

दिसंबर महीन में याचिका दायर की

पावर कंपनी ने नियमानुसार दिसंबर महीने में नए वित्तीय वर्ष के टैरिफ निर्धारण के लिए याचिका दायर की। कंपनी ने 31 दिसंबर तक का समय मांगा था, लेकिन इससे एक दिन पहले 30 दिसंबर को ही आयोग में याचिका दाखिल कर दी गई।

याचिका में कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए संभावित राजस्व, अनुमानित खर्च, नए सत्र के लाभ और पुराने घाटे का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। कंपनी का दावा है कि नए सत्र के लाभ को पुराने घाटे में समायोजित करने के बाद भी लगभग 6 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत है।

image 2026 01 02t211856604 1767368852

24 प्रतिशत दर बढ़ाने का सुझाव

याचिका लगाने के साथ पावर कंपनी ने नया टैरिफ प्लान भी आयोग में जमा किया है, जिसमें औसतन 24 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। अब इस प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग विस्तृत समीक्षा करेगा। प्रक्रिया के तहत आम उपभोक्ताओं और संबंधित पक्षों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।

इसके बाद जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें उपभोक्ता अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जनसुनवाई के बाद आयोग अंतिम टैरिफ का निर्धारण करेगा।

पूर्व में भी घाटा का कंपनी ने किया था दावा

पिछले वित्तीय वर्ष में भी पावर कंपनी ने करीब 5 हजार करोड़ रुपए के घाटे का दावा किया था, लेकिन नियामक आयोग ने इसे महज 500 करोड़ रुपए माना था। कंपनी की ओर से मांगी गई 28,397.64 करोड़ रुपए की वार्षिक राजस्व आवश्यकता के बजाय आयोग ने 25,636.38 करोड़ रुपए ही मंजूर किए थे।

image 2026 01 02t211922968 1767368880

दो प्रतिशत से भी कम बढ़ीं दर

यदि उस समय पूरे घाटे को मान लिया जाता, तो बिजली दरों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करनी पड़ती, लेकिन आयोग के फैसले के चलते दरें दो प्रतिशत से भी कम बढ़ीं।

अब एक बार फिर सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आयोग इस बार पावर कंपनी के घाटे को कितना मान्यता देता है। उसी के आधार पर तय होगा कि छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को बिजली कितनी महंगी पड़ेगी।

……………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक बिजली-बिल हाफ: 45 लाख से ज्यादा परिवारों को राहत, भास्कर डिजिटल ने 10 दिन पहले ही बता दिया था

छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है। भास्कर डिजिटल ने बिजली बिल हाफ को लेकर 10 दिन पहले ही बता दिया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077062
Views Today : 360
Views Last 7 days : 4408
Views Last 30 days : 12096
Total views : 107301
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.