.
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल बढ़ने से जनता परेशान हैं। शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि बेमेतरा जिले समेत पूरे प्रदेश में बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं, जिसके कारण आम नागरिकों और किसानों को मजबूरन ज्यादा बिल जमा करना पड़ रहा है। इससे पहले पुराने मीटर में खपत के अनुसार बिल आता था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर की वजह से बिल का आंकड़ा बढ़ा हुआ आ रहा है। चौहान ने मुख्यमंत्री से स्मार्ट मीटर की जांच करवाने, अधिक रीडिंग आने पर बदलकर नया मीटर लगाने की मांग की है।
<
