पेंड्रा शहर में 62 वर्षीय गुलाब सोनी नामक व्यक्ति ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया है। आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर लड़की को अपने घर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
.
पीड़िता की शिकायत के बाद पेंड्रा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाब सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की जान-पहचान के कारण आरोपी के घर गई थी, जहां उसे बेहोश कर दिया गया।
पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में नशीले पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

<
